Hindi News

जबलपुर में नगर निगम टीम ने प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा, लाखों का माल जब्त

Written by:Amit Sengar
Published:
पूछताछ के दौरान पता चला कि गुजरात से जबलपुर लाकर अमानक पॉलिथीन को शहर और आसपास के जिलों में भेजा जाता था। टीम ने पॉलिथीन को जब्त कर 5 डम्फर की मदद से कंठोंदा स्थित प्लांट ले जाया गया। नगर निगम की टीम ने एक लाख रुपए जुर्माना गोदाम मालिक पर लगाया हैं।
जबलपुर में नगर निगम टीम ने प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा, लाखों का माल जब्त

Jabalpur News : शासन द्वारा पूरे प्रदेश में अमानक पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद भी कई फैक्ट्री में यह पॉलिथीन तैयार किया जा रहा है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर का है जहाँ नगर निगम की टीम ने आज करमेता वार्ड में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारते हुए लाखों रुपए की अमानक पॉलिथीन को जब्त किया हैं। बताया जा रहा हैं कि शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन को गुजरात से लाया गया था, और जबलपुर सहित आसपास के जिलों में भी सप्लाई किया जाता था। नगर निगम ने अमरदास पोलीमार्क फैक्ट्री के मालिक नरेश बुधरानी के खिलाफ जुर्माना कार्रवाई भी की हैं।

बता दें कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को नगर निगम के साथ प्रदूषण बोर्ड कंट्रोल की टीम भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की हैं। दअरसल आज सुबह जानकारी मिली कि वार्ड नंबर 73 पर स्थित एक बड़े गोदाम में अमानक पॉलिथीन का अवैध भंडारण किया गया हैं। निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने छापा मारा और मौके से करीब 50 टन पॉलिथीन बरामद की हैं।

निगम ने मालिक पर लगाया एक लाख रुपए जुर्माना (Fine)

पूछताछ के दौरान पता चला कि गुजरात से जबलपुर लाकर अमानक पॉलिथीन को शहर और आसपास के जिलों में भेजा जाता था। टीम ने पॉलिथीन को जब्त कर 5 डम्फर की मदद से कंठोंदा स्थित प्लांट ले जाया गया। नरेश बुधरानी के गोदाम में भारी मात्रा में जो पॉलिथीन मिली हैं वह मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित हैं, इसके बावजूद भी इसे जबलपुर में लाकर खपाया जा रहा था, लिहाजा नगर निगम की टीम ने एक लाख रुपए जुर्माना गोदाम मालिक पर लगाया हैं।

50 लाख का माल जब्त

निगम स्वास्थ्य अधिकारी संदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि इस अमानत पॉलिथीन का फिर से उपयोग ना हो सके इसलिए इसे करोंदा के कचरा प्लांट में डंप किया जाएगा। बरामद पॉलिथीन की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews