बेकाबू ट्रक पलटा, सामने भरी थी धान पीछे थी शराब, जब्त

बेकाबू ट्रक पलटा, सामने भरी थी धान पीछे थी शराब, जब्त

जबलपुर।

 विजय नगर थाना अंतर्गत एसबीआई चौक के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक अचानक ही  अनियंत्रित होकर पलट गया।अच्छी बात ये थी कि रात होने के चलते ट्रक की चपेट में आकर कोई घायल नही हुआ।ट्रक के पलटने की खबर लगते ही मौके पर विजय नगर थाना पुलिस पहुँच गई।ट्रक के पलटने से उसमे लोड धान सड़क पर बिखर गई और मौके पर जाम लग गया।पुलिस ने देखा कि धान के साथ साथ शराब की बोतलें भी रखी हुई है पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई का मामला दर्ज कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 2188 का चालक वाहन में पीछे शराब और सामने धान की बोरियां लोड कर तेज रफ्तार से कटंगी तरफ जा रहा था।ट्रक जैसे ही वह एसबीआईचौक के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी को चोटें नहीं आईं है। ट्रक के पलटने से धान की बोरियां सड़क पर फैल गई। वही धान के साथ साथ शराब की बोतलें भी पुलिस को उसमे छिपी मिली।फिलहाल पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews