सफाई अभियान में जुटे कलेक्टर, अधिकारियों संग किया शहर का औचक निरीक्षण

सफाई अभियान में जुटे कलेक्टर, अधिकारियों संग किया शहर का औचक निरीक्षण

जबलपुर।

शहर को स्वच्छ बनाने का पूरा जिम्मा इन दिनों कलेक्टर भरत यादव ने ले लिया है ।यही वजह है की निगम के अधिकारियो के बिना ही कलेक्टर रोजाना शहर को स्वच्छता का संदेश देने के लिए सुबह सवेरे सड़को में घूमते नजर आ रहे है।रोजाना की तरह आज भी सबुह वॉक पर कलेक्टर ग्वारीघाट मार्ग पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोलीपाथर, बादशाह हलवाई मंदिर और ग्वारीघाट के समीप स्थित गणेश मंदिर कर आसपास की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रामपुर तिराहा स्थित फूल, सब्जी ठेला संचालकों को डस्टबिन रखने की अपील की।इस मौके पर कलेक्टर यादव ने  स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उनसे स्वच्छता के कार्य मे सहयोग का आग्रह किया।भरत यादव ने गणेश मंदिर परिसर के बाहर फूल विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने की समझाईश दी। निरीक्षण के दौरान के स्थानों पर गंदे पानी के जमा होने और नालियों की नियमित साफ-सफाई न होने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता भी व्यक्त की।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews