Hindi News

Jabalpur News: गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का सामान जल कर खाक

Published:
Jabalpur News: गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का सामान जल कर खाक

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के शारदा चौक स्थित गोदाम में आज भीषण आग लग जाने से वहां रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयीं। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम जनता टिंबर वालों का है जहां पर उनकी बसों की रिपेयरिंग की जाती थी।

यह भी पढ़ें – Russia Ukraine Crisis Live: रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसी

हालांकि जिस समय गोदाम में आग लगी उस दौरान वहां कोई बस नहीं थी। पर वहां रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी। आग किस वजह से लगी है यह कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें – Damoh News: हटा की सुनार नदी में तैरता मिला युवक का शव

गौरतलब है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह के गोदाम को लेकर जिला प्रशासन पहले भी सख्त रुख अपना चुका है, बावजूद इसके व्यापारी अपने गोदामों को शहर से बाहर शिफ्ट नहीं कर रहे हैं, फिलहाल पुलिस प्रशासन आग कैसे लगी इसकी जानकारी लेने में जुटा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि वह यहाँ तब से हैं जब वहां पर कुछ भी नहीं था। शहर का विकास होने से लोग आस पास आ गए हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews