
Jabalpur News : जबलपुर के ग्राम तिमरी में बालाजी बिल्डर के द्वारा बालाजी कॉलोनी का निर्माण तो कर दिया गया। लेकिन वहां पर रहने वाले स्थानीय नागरिकों के द्वारा गाडी कमाई का पैसा बिल्डर को दे दिया गया। यह प्लॉट लोगों के द्वारा खरीद लिए गए पर बिल्डर के द्वारा मूलभूत सुविधाएं कॉलोनी में नहीं दी गई। जहां स्थानीय नागरिक अब मूलभूत सुविधाओं को लेकर बिल्डर के चक्कर काट रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिल्डर के द्वारा प्लॉट बेचते समय उन्हें आश्वासन दिया गया था। कि रोड, नाली, बिजली की सुविधा कॉलोनी में होगी पर अभी तक किसी भी प्रकार की सुविधा कॉलोनी में नहीं है। जहां बिजली के लिए टीसी कनेक्शन पूरी कॉलोनी के लिए एक सिंगल मीटर से चल रहा है। जहां 3 साल गुजर जाने के बाद भी स्थानीय नागरिकों के घर पर अभी तक मीटर नहीं लग पाया है। जब स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर बिल्डर के पास जाते हैं। तो बिल्डर के द्वारा उन्हें धमकाया जाता है।
स्थानीय नागरिको का कहना है कि बालाजी कॉलोनी के बिल्डर के द्वारा लगातार उन्हें धमकियां दी जाती है। और कहा जाता है कि जहाँ करनी है शिकायत, वहाँ कर दो। जब स्थानीय नागरिक अब एकजुट होकर बिल्डर के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए साथ ही बिल्डर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”929521913″]
