Jabalpur News : डॉक्टर पर ‘खुशी’ छीनने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

Jabalpur News : डॉक्टर पर ‘खुशी’ छीनने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

जबलपुर।संदीप कुमार। जबलपुर के स्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ राजीव जैन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने 13 साल की बच्ची खुशी के उपचार में लापरवाही बरती जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस डॉक्टर की तलाश कर रही है।

Gwalior News : 420 की शिकायत पर विधायक बोले” मेरा क्या बिगड़ जाएगा, पुलिस करती है मेरी चौकीदारी’

मालवीय चौक के स्टार हॉस्पिटल संचालक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव जैन के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मानव सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल के संचालक पर बच्ची के इलाज में लापरवाही का आरोप है। लाङगंज थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।

शादी से पहले लड़कियां भूल कर भी न करें ऐसी गलतियां, झेलनी पड़ सकती है बड़ी मुसीबत!

दरअसल जिला एफएसएल अधिकारी डॉ सुनीता तिवारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी कि डॉ राजीव जैन ने उनकी इकलौती बेटी खुशी के उपचार में लापरवाही बरती जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के हुए तबादले

मामला 19 मई 2021 का है और डॉ सुनीता तिवारी की शिकायत पर विक्टोरिया अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञों ने इस पूरे मामले की जांच की थी। सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुरारिया ने दो शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीपी अरोरा और डॉक्टर के के वर्मा को यह जांच सौंपी थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। रिपोर्ट में यह सामने आया था कि 19 मई को डॉक्टर तिवारी की बेटी खुशी अस्पताल में भर्ती थी। खुशी जन्मजात बीमारी से पीड़ित थी। सुबह उसकी सेहत बिगड़ी लेकिन डॉ राजीव उसे देखने नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, उस समय वे अपने अस्पताल में नहीं बल्कि सुधा नर्सिंग होम में राउंड लगाकर वहां मरीजों को परामर्श दे रहे थे।

खुशी की मौत के बाद डॉक्टर ने उपचार संबंधी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की और पूरे मामले को रफा-दफा करने की पुरजोर कोशिश की। खुशी की तबीयत जिस समय खराब हुई उसमें अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। डा. सुनीता तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के संचालक के खिलाफ धारा 304 ए, 465, 468 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews