Jabalpur News : शराब के नशे में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

shahdol news

Jabalpur News : जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पथरिया में उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब शराब के नशे में चूर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के गले में कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया है, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है।

यह है मामला

घटना की जानकारी स्थानीयजनों ने बेलखेड़ा पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। बेलखेड़ा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद बागरी ने बताया कि बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाला प्रहलाद सिंह ठाकुर शराब पीने का आदी है और वह आए दिन अपनी पत्नी से शराब पीने के बाद विवाद करता आ रहा था। लेकिन आज यह वाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के गले में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

चंद घंटों में ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नशे में धुत प्रह्लाद ने अपनी बेटी के सिर में भी कुल्हाड़ी से वार किया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला था जिसे कि चंद घंटों में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews