Jabalpur News : नकली सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jabalpur News : नकली सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर की घमापुर थाना पुलिस ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले नकली सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए घमापुर एसआई दिलीप मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती थाने में पहुंचकर शिकायत दी थी खुद को ऐसा ही बता कर एक युवक के द्वारा शादी का झांसा देते हुए उससे लाखों रुपए युवती के द्वारा दिए गए हैं वही उनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी।

यह है मामला

बता दें कि 4 महीने तक आरोपी युवक और युवती के बीच फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से बात हो रही थी जहां युवक के द्वारा एक एसआई का फोटो युवती को व्हाट्सएप में भेजा गया था जब युवती युवक से घंटाघर स्थित कॉफी हाउस में मिली तो देखा कि जो फोटो उसे भेजी गई है उसे युवक बिल्कुल अलग है जिसके बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक हीरा लाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं आरोपी युवक के द्वारा जमीन खरीदने के नाम पर युवती से तीन बार अपने अकाउंट में लाखो रुपए जमा करवाए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से खाकी वर्दी, दो मोबाइल और 25 हजार रुपए नगद बरामद किए है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews