क्लासरूम में छात्रों के बैग को तकिया बनाकर सोते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल, बीईओ ने दिए जांच के आदेश

बच्चों ने कई बार अपने घर मे शिकायत की थी कि शिक्षक आए दिन क्लास रूम में आकर सो जाते थे। वही शिकायत के बाद किसी अभिवावक ने शिक्षक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
jabalpur sleep teacher

Jabalpur News : शासकीय स्कूलों की लचर शिक्षा व्यवस्था की कई तस्वीरें और वीडियों पहले भी वायरल हुई है। इन वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर संबंधित शिक्षक और अन्य स्टाफों पर कार्रवाई भी होती है। लेकिन कार्रवाई के बाद भी लोग अपनी आदत से मजबूर होकर फिर वैसी ही गलतियां दोहराते हैं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर जिले की मझौली तहसील के अंतर्गत संकुल केंद्र मुड़िया मड़ोद के प्राथमिक शाला नंदग्राम का है। जहाँ एक शिक्षक का क्लासरूम में सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में शिक्षक ने बच्चों के बैग को तकिया बनाकर आराम फरमा रहे है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी शिक्षक की इस हरकत को लेकर शिक्षा विभाग से शिकायत की गई है। आगे कहना है कि शिक्षक विनोद मांझी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की वजह आए दिन सोते रहते है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अपनी सफाई में शिक्षक विनोद माझी कहना है कि उनका स्वास्थ्य खराब था। इसलिए वह लेट कर थोड़ा आराम कर रहे थे। वही बच्चों ने कई बार अपने घर मे शिकायत की थी कि शिक्षक आए दिन क्लास रूम में आकर सो जाते थे। वही शिकायत के बाद किसी अभिवावक ने शिक्षक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अतुल चौधरी ने बताया कि शिक्षक विनोद माझी के खिलाफ कई शिकायत गांव के लोगों से पूर्व में भी आई हैं ।जिसकी जांच कर संबंधित अधिकारी को भेज दी गई हे। वही जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1027302896″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews