Hindi News

Jabalpur News : ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा, पत्नी, सास सहित 6 गिरफ्तार

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
Jabalpur News : ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा, पत्नी, सास सहित 6 गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार।  जबलपुर पुलिस ने रविवार को हुए ट्रक चालक ओम प्रकाश यादव हत्याकांड (Truck Driver Murder) का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि ओम प्रकाश की हत्या इसलिए कि गई थी कि वह न सिर्फ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था बल्कि घर खर्च के लिए पैसे भी नही देता था। कुंडम थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, साढ़ू भाई, जेठानी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ओमप्रकाश को साजिश के तहत साढ़ू राजेंद्र, बंटी व सत्यम घटनास्थल पर शराब पीने के बहाने ले गए थे वहां नशे में होने पर ओमप्रकाश के सिर, चेहरे व कनपटी पर चोट पहुंचा कर मार डाला था। फिर लाश को रोड पर डाल दिया था, जिससे यह एक्सीडेंट लगे। आरोपियों ने हत्या के बाद ओमप्रकाश के मोबाइल का सिम निकाल कर फेंक दिया था। जबकि मोबाइल उठा ले गए थे। पुलिस ने मौके से स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से एक मोबाइल का कवर, एक सिमकार्ड बरामद किया है।

ये भी पढ़ें – मृत गायों से अमानवीयता : नगर परिषद के ट्रेक्टर से बांधकर शवों को घसीटा, CMO ने थमाया नोटिस

बता दें कि रविवार 14 तारीख की सुबह काराघाट व खैरी मड़ई कला गांव के बीच रोड पर ओमप्रकाश यादव का शव मिला था, सिर पर भारी वस्तु से तो कनपटी और गले पर धारदार हथियार से वार कर चोट पहुंचाई गई थी। ओमप्रकाश के भाई ने बताया कि वह उमरिया निवासी है विवाह के बाद से ओमप्रकाश यादव मरकामन टोला मड़ई कला गांव में रहने लगा  था।

ये भी पढ़ें – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पीताम्बरा पीठ, माई के चरणों में झुकाया शीश

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews