जबलपुर: नौ दिवसीय नर्मदा गौ-कुंभ का समापन आज, सीएम कमलनाथ रहेंगे मौजूद

जबलपुर: नौ दिवसीय नर्मदा गौ-कुंभ का समापन आज, सीएम कमलनाथ रहेंगे मौजूद

जबलपुर।संदीप कुमार।

जबलपुर में नर्मदा गौ कुंभ का आज समापन है। जिसमे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ शाम को करीब 6 बजे हेलीकॉप्टर में भोपाल से कोबरा ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।सीएम कमलनाथ जबलपुर पहुंचकर नर्मदा गौ कुंभ स्थल ग्वारीघाट के लिए कार से प्रस्थान करेंगे और शाम सवा 7 बजे डुमना विमानतल से वायुयान द्वारा वापस भोपाल प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोट, सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा सहित कांग्रेस विधायक शामिल होंगे।हम आपके बता दें कि नर्मदा कुंभ का आज अंतिम दिन है।

जबलपुर के ग्वारीघाट तट पर पहली बार नर्मदा गौ कुंभ का आयोजन किया गया था। नर्मदा गौ कुम्भ का आयोजन 24 फरवरी से 3 मार्च तक किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. यहां मेले में सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के साधु-संत का जमावड़ा लगा रहा।गौ कुम्भ में शामिल होकर मुख्यमंत्री साधु संतों का आशीर्वाद लेंगे।इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के ओपन थियेटर और कमिश्नर और कलेक्ट्रेट कार्यालय के ई ऑफिस का मंच से उद्घाटन करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews