जबलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तिलकोत्सव कार्यक्रम से चोरी हुए 10 लाख रुपए बरामद, आरोपी फरार

jabalpur police

Jabalpur News : जबलपुर के गोसलपुर थाना अंतर्गत हमलोग मैरिज गार्डन से 25 नवंबर की रात चोरी हुए 10 लाख रुपए पुलिस ने राजगढ़ जिले के सांसी गिरोह के डेरा से जप्त कर लिए हैं। हालांकि पुलिस को आरोपी महिलाएं नहीं मिली हैं जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि स्वाति भनेरिया नाम की महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था।

यह है मामला

बता दें कि 25 नवंबर को गोसलपुर थाना अंतर्गत हमलोग मैरिज गार्डन में तिलकोत्सव कार्यक्रम था जिसमें की शहडोल से सोनी परिवार गोसलपुर आया हुआ था। तिलकोत्सव कार्यक्रम में देने के लिए 10 लाख रुपए नगद भी सोनी परिवार लाए थे। जिस दौरान सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे उसी समय स्वाति अपनी एक साथी युवती के साथ तिलकोत्सव कार्यक्रम में पहुंची और पलक झपकते ही 10 लाख रुपए से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गई। रुपए गायब होने के बाद सोनी परिवार ने गोसलपुर थाना पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की।

jabalpur

पुलिस ने मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि इस चोरी को अंजाम राजगढ़ के गुलखेड़ी निवासी स्वाति भानेरिया ने अपनी साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इसके बाद जबलपुर पुलिस राजगढ़ के गुलखेड़ी गांव पहुंची जहां पर की सांसी गिरोह के लोग रहा करते हैं। पुलिस को देखने के बाद स्वाति वहां से फरार हो गई। हालांकि पुलिस को चोरी हुए 10 लाख रुपए जरूर मिल गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिलाएं गिरफ्त में होगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews