MP Breaking News

जल्द ही ई-बस में सफर कर सकेंगे जबलपुर के नागरिक, मिलेगी एसी और डिजिटल टिकटिंग जैसी सुविधाएं

जबलपुर में नागरिकों के लिए जल्द ही पीएम ई-बस सेवा शुरू की जाने वाली है। इसके लिए बस जबलपुर पहुंच चुकी है और डिपो तथा चार्जिंग स्टेशन की तैयार कर लिया गया है। सारी तैयारियां पूरी होने के बाद जल्द ही नागरिकों के लिए इसे शुरू किया जाएगा।
Jabalpur

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के नागरिकों को जल्द ही पर्यावरण के अनुकूल चलाई जाने वाली परिवहन सेवा की सुविधा मिलने वाली है। दरअसल शहर में जल्द ही पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत की जाने वाली है। इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है।

पीएम ई-बस सेवा की तैयारी को लेकर हाल ही में मंत्री राकेश सिंह ने कठौदा चार्जिंग स्टेशन और डिपो का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस की व्यवस्थाओं, तकनीकी सुधारो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का बारीकी से निरीक्षण किया।

जबलपुर में पीएम ई बस सेवा

परिवहन विभाग द्वारा ई-बस सेवा को लेकर जितनी भी तैयारी की गई है, उनका निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों का सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारी को समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि जो भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है उनमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

मिलेगी ये सुविधाएं

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के अंतर्गत जिन बसों का संचालन किया जाने वाला है। वह शहर में पहुंच चुकी है और उनके लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिया गया है। इन पैसों में सफर करने वाले यात्रियों को एसी, ऑटोमेटिक दरवाजे, डिजिटल टिकटिंग जैसी सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है। इन बसों के शुरू होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गो पर सार्वजनिक परिवहन सुलभ और प्रदूषण मुक्त होगा।

प्रदूषण से मिलेगी राहत

निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन मौजूद थे। इस बारे में जानकारी देते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से शहर के जितने भी प्रमुख रूट है, वहां पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। डीजल और पेट्रोल से होने वाले धुएं और प्रदूषण से राहत मिलेगी। आधुनिक सुरक्षा और बताने कॉलेज सुविधाओं से लैस यह बस आम नागरिकों के सफर को सुखद बनाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
जल्द ही ई-बस में सफर कर सकेंगे जबलपुर के नागरिक, मिलेगी एसी और डिजिटल टिकटिंग जैसी सुविधाएं