चर्चा में जबलपुर एसपी का तबादला

चर्चा में जबलपुर एसपी का तबादला

जबलपुर। संदीप कुमार।
कोरोना वायरस संक्रमण की वह घड़ी जबकि पूरा देश इस महामारी से निपटने के लिए जूझ रहा है उस समय मध्य प्रदेश के जबलपुर में सुबह 7 बजे से लेकर रात 1 बजे तक शहरों की सड़कों में घूमने वाले पुलिस अधीक्षक अमित सिंह का अचानक तबादला हो जाना विचारणीय है।राज्य सरकार ने आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।अमित सिंह के स्थान पर सिद्धार्थ बहुगुणा को अब जबलपुर एसपी की कमान सौपी गई।जबकि अमित सिंह को मूख्यालय भेजा गया है।

पहले से ही लगाए जा रहे थे कयास
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के बदलते ही कयास लगाना शुरू हो गया था कि शिवराज सरकार में अमित सिंह का तबादला होना निश्चित है और आखिर वही हुआ।जबलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में कलेक्टर भरत यादव और एसपी अमित सिंह सफल भी हुए थे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इनके कामो की तारीफ भी करते थे फिर भी अमित सिंह का तबादला होना कुछ अलग ही इशारा कर रहा है।

पहले भी हुआ था एसपी का तबादला
विधानसभा चुनाव के दौरान लगी अचार सहिंता में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के साथ एक विवाह समारोह में अमित सिंह साथ मे डांस कर रहे थे जिसको लेकर भाजपा ने आयोग से शिकायत की थी और उन्हें फिर मूख्यालय भेज दिया था।हालांकि कुछ माह बाद वे फिर वापस जबलपुर एसपी बन कर आ गए थे।

ट्रांसफर से बिगड़ सकती है स्थिति
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान जबलपुर में धीरे धीरे पॉजिटीव केसों की संख्या में जैसे जैसे इजाफा हो रहा है वैसे वैसे हालात बिगड़ रहे है।अभी जबकि अमित सिंह शहर के हर क्षेत्र से अच्छी तरह वाकिफ है तो इस समय उनका ट्रान्सफर करना और नए अधिकारी को एसपी बनाना सोचने वाली बात है।

संभाग कमिश्नर रवींद्र मिश्रा को भी भेजा सचिवालय
एसपी अमित सिंह के ट्रांसफर होने के कुछ घंटों बाद ही संभाग कमिश्नर रविन्द्र मिश्रा को भी फरमान जारी हो गया कि आप सचिवालय जाएं।बहरहाल कुछ घंटों में ही दो बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की बाते होना शुरू हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews