क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मचारी बनकर 20 साल के युवक का अपहरण, परिजनों से की 50 हजार की मांग, फिर छोड़कर भागे

क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मचारी बनकर 20 साल के युवक का अपहरण, परिजनों से की 50 हजार की मांग, फिर छोड़कर भागे

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर के ललपुर में रहना वाला 20 साल का युवक अचानक ही अपने घर से लापता हो जाता है, महज चंद मिनट के अंदर ही घर से गायब हुए युवक को लेकर मोहल्ले में हड़कंप मच जाता है पूरा परिवार युवक रितिक कुरील को तलाश करने में जुट जाते है, इस बीच करीब छह घण्टे बाद युवक रितिक शहर की छोटी लाइन चौराहे आकर अपने परिजनों को फोन करता है जिसके बाद परिजन पहुँचते है और फिर युवक के द्वारा बताया जाता है अपहरण का पूरा घटनाक्रम.|

क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मी ले जाते है उसका अपहरण करके
अपने परिजनों के साथ रितिक ग्वारीघाट थाने पहुँचता है और बताता है कि वह घर के बाहर खड़ा था कि अचानक दो युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर उसके पास पहुंचते हैं और अपने आप को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताते हुए जबरन उसे बैठा कर अपने साथ ले गए| युवक के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपी उसे मदन महल, गढ़ा होते हुए मेडिकल के आगे ले गए, इस दौरान उनका तीसरा साथी भी वहां पहुंच जाता है।

परिजनों को फोन लगाकर मांगा जाता है 50 हजार रु की फिरौती.
युवक ऋतिक कुरील ने बताया कि मेडिकल के आगे जाकर दोनो युवक उसे लेकर वहाँ रुक जाते है तभी उनका तीसरा साथी भी वहां पहुंच जाता है और फिर वह अपने मोबाइल से फोन लगा कर रितिक के परिवार वालों से पहले 50,000 फिर 20000 और फिर 10000 रु की मांग करता है।अपहरणकर्ता यह भी कहते हैं कि अगर उन्हें पैसे नहीं मिले तो उनके बेटे की जान को खतरा हो सकता है।

कुछ देर बाद अपहरणकर्ता छोड़ देते हैं रितिक को
तीनों अपहरणकर्ता रितिक के परिवार वालों से फिरौती की मांग करते हैं पर जब उन्हें कुछ नहीं मिलता है तो वह युवक के पास रखे करीब 600 रु छीन लेते हैं और फिर मेडिकल के पास उसे छोड़ कर वहां से भाग जाते हैं, युवक ने बताया कि तीसरा युवक का नाम राहुल काला था जिसके मोबाइल से फोन लगाया गया था।

रितिक कुरील मेडिकल से पहुंचता है छोटी लाइन फिर संपर्क करता है अपने परिजनों से
रितिक कुरील के मुताबिक अपहरणकर्ता उसे मेडिकल चौराहे में छोड़ देते हैं और फिर वह वहां ऑटो से छोटी लाइन पहुंचता है और उसके बाद एक ऑटो चालक के मोबाइल से अपने परिजनों को फोन कर बुलाता है, रितिक ने अपने परिजनों को यह भी बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल में सवार थे जबकि तीसरा अन्य युवक स्कूटी में था।

रितिक की शिकायत पर ग्वारीघाट थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज
युवक रितिक कुरील की शिकायत पर ग्वारीघाट थाना पुलिस ने तीनों अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस को यह भी अंदेशा है कि हो सकता है कि यह किसी फिल्म के दृश्य की कापी हो जो की सोची समझी रणनीति भी हो सकती है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews
क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मचारी बनकर 20 साल के युवक का अपहरण, परिजनों से की 50 हजार की मांग, फिर छोड़कर भागे - MP Breaking News