पत्नी के साथ पिकनिक पर आये युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या

man-was-murdered-who-has-come-on-picnic-with-his-wife-in-jabalpur

जबलपुर| पत्नी के साथ पिकनिक मनाये गए पति की चाकू से गोदकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है|   बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित नीम खेड़ा में पत्नी के साथ पिकनिक मनाने गए पति की चाकू से गोदकर एक बदमाश ने हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सचिन विनौदिया 34 वर्षीय निवासी बड़ा पत्थर रांझी आज अपनी पत्नी हेमा मेहरा के साथ घूमने के लिए नीमखेड़ा पिकनिक मनाने आया हुआ था|  जहां जीतू महोबिया से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जीतू महोबिया ने सचिन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए सूचना पर पहुंची 108 एम्बूलेंस से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दमतोड़ दिया।

मृतक का जीतू से किस बात को लेकर विवाद हुआ पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। हालाकि इस घटना की चश्मदीद गवाह सचिन की पत्नी है पर वो भी इस वारदात के बाद गहरे सदमे में है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews