Hindi News

नाबालिग भाई ने की छोटी बहन की हत्या, त्रिशूल से किये कई वार, पड़ोसी लड़के की दोस्ती से था आक्रोशित

Written by:Atul Saxena
Published:
पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्ची पड़ोस के ही एक लड़के से बातचीत करती है, कई बार दोनों को साथ में घूमते हुए भाई ने देख लिया था। बड़े भाई ने छोटे भाई को समझाया पर जब वह नहीं मानी तो अखिरकार आज उसने हत्या कर दी।
नाबालिग भाई ने की छोटी बहन की हत्या, त्रिशूल से किये कई वार, पड़ोसी लड़के की दोस्ती से था आक्रोशित

Jabalpur News : जबलपुर में आज सुबह एक नाबालिग ने अपनी सगी छोटी बहन की हत्या कर दी। घटना कटंगी थाना के वार्ड नंबर 6 की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़का जंगल की तरफ भाग गया, मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत घायल लड़की को पहले कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने के चलते उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर किया। सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान नाबालिग बच्ची ने दम तोड़ दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कटंगी थाने की एक टीम जबलपुर तो दूसरी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम करवाने की तैयारी शुरु कर दी है। बताया जा रहा है मृतक बच्ची और आरोपी नाबालिग लड़का दो भाई और दो बहन है। बड़ी बहन की शादी हो गई है, आरोपी से छोटा एक और भाई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कटंगी के वार्ड नंबर 6 में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोस में ही रहने वाले 17 वर्षीय लड़के से सुबह करीब 7 बजे सड़क किनारे बात कर रही थी, यह सब नाबालिग का भाई दूर से देख रहा था। कुछ देर बाद नाबालिग उसके साथ बाइक पर बैठ गई, इतना देखते ही 15 वर्षीय भाई दौड़कर उनके पास गया और अपनी छोटी बहन को धक्का दे दिया, ये सब देखते हुए बाइक पर सवार लड़का वहां से भाग खड़ा हुआ

गुस्साए 15 वर्षीय भाई ने 14 साल की बहन से त्रिशूल से किये कई वार  

गुस्से लाल 15 वर्षीय नाबालिग भाई ने लोहे का त्रिशूल निकाला और छोटी बहन की पीठ और कमर में एक के बाद एक चार वार किए। छोटी बहन दर्द से चीख रही थी, पर गुस्से से आग बबूला भाई उस पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा था। गंभीर रूप से घायल खून में लथपथ सड़क किनारे बहन को छोड़कर आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ लोगों ने पकड़ने की कोशिश की पर उसको खून सवार था, जिसके चलते लोग उसके पास नहीं आए।

घटना के बाद से माता पिता सदमे में 

मृतक बच्ची के पिता रामप्रसाद गांव के कोटवार है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिवार वालों को देने के बाद घायल हालत में 14 वर्षीय बच्ची को कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, पर अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी थी, लिहाजा 108 की मदद से जबलपुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर किया। यहां डाक्टरों की टीम ने बच्ची की जान बचाने का भरसक प्रयास किया पर आखिरकार सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद माता-पिता सदमे है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे थाने में सूचना आई कि एक बच्ची जिसकी उम्र करीब 14 साल की है, वह सड़क किनारे खून से लथपथ कुछ लोगों ने देखी तो इलाज के लिए कटंगी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची, जहां बताया कि गया 14 वर्षीय बच्ची पर उसके ही बड़े भाई ने लोहे के त्रिशूल से हमला किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पड़ोसी लड़के से बहन का बात करना पसंद नहीं था भाई को 

पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्ची पड़ोस के ही एक लड़के से बातचीत करती है, कई बार दोनों को साथ में घूमते हुए भाई ने देख लिया था। बड़े भाई ने छोटे भाई को समझाया पर जब वह नहीं मानी तो अखिरकार आज उसने हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि बीते कुछ दिनों से वह अपनी बहन के साथ मारपीट भी कर रहा था। कटंगी थाना पुलिस ने नाबालिग पर हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews