जबलपुर – ऑटो चालक की पिटाई के बाद, मारपीट का एक और मामला आया सामने, देखें वीडियो

violence in jabalpur

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर के शोभापुर के पास एक ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर में एक बार फिर जल्लादों का नया चेहरा देखने को मिला है। ताजा मामला जबलपुर कोतवाली थाना के पंजाब बैंक कॉलोनी का है, जहां महज रोड के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से लैस आधा दर्जन युवकों ने जमकर मारपीट की और कोहराम मचाया।

सीसीटीवी फुटेज में हुई घटना कैद

दर्शल घायल विनय साहू के घर के सामने से एक रोड निकलती है इसी रोड को लेकर संजीव जैन से विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा था। घायल विनय साहू का कहना है कि संजीव कुमार जैन एक भू माफिया है और उसने अपनी दबंगता के चलते सार्वजनिक रोड पर कब्जा कर लिया इतना ही नहीं जब विनय साहू और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो संजीव कुमार जैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसके और उसकी भाई की जमकर पिटाई की, मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी पढ़े – जबलपुर के बाद छतरपुर में इंसानियत हुई शर्मसार, एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

सार्वजिनक रोड पर संजीव जैन कर रहा था कब्जा,कोर्ट ने किया रजिस्ट्री शून्य

घायल विपिन साहू ने बताया कि श्रमिक रोड पर कब्जा करने के मामले में उन्होंने कोर्ट में याचिका लगाई थी इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए संजीव कुमार जैन की रजिस्ट्री शुन्य कर दी है बावजूद इसके अपनी दबंग तासे संजीव कुमार जैन रोड पर कब्जा करने में जुटा हुआ है।

सीसीटीवी कैमरे में देखें लाठी-डंडों से लैस

संजीव कुमार और उसके साथियों के द्वारा लाठी डंडे से पिटाई का करने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग लाठी डंडों से लैस होकर पहले विपिन साहू के घर पहुंचते हैं और उसके बाद फिर मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं।

कोतवाली पुलिस पर भी लगे संगीन आरोप

घायल का कहना है कि घटना के 3 दिन बीत गए हैं बावजूद इसके पुलिस ने ना ही उनके बयान लिए और ना ही अपराधियों पर किसी तरह की कार्यवाही की, घायल विपिन का यह भी कहना है कि जो जांच अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है वहीं आरोपी संजीव जैन के घर पर जाकर रोज बैठता है इतना ही नहीं कोतवाली थाना पुलिस ने उल्टा घायलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच कर दी है।

एएसपी ने दिया जांच का आश्वासन

पीड़ितों की शिकायत के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही जिस तरह की शिकायत पुलिस अधिकारियों की आज सामने आई है उसको लेकर भी अब जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews