
जबलपुर, संदीप कुमार | मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होना लगातार जारी है। दरअसल, हाल ही में एक मामला सामने आया था जब मेडिकल कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाएं भीगी हुई मिली थी। बता दें कि यह पूरा मामला संदिग्ध था। जिसे लेकर नर्सिंग छात्र संगठन ने जमकर इसका विरोध भी किया था और मामले में राज्यपाल के नाम पत्र लिखकर निष्पक्ष CBI जांच की मांग की। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई थी।
वहीं, इस मामले में नर्सिंग छात्र संगठन के अध्यक्ष गोपाल पाराशर ने बताया कि, “मेडिकल यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं और परिणाम के कलैंडर नहीं है इसलिए विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। मार्कशीट और डिग्री की प्रिंटिंग में गलतियां हो रही हैं। इसके अलावा यह समय पर भी नहीं दी जा रही है। कॉलेजों की संबद्धता और एनरोलमेंट के कार्य के लिए समय तय होना चाहिए अगर इस मामले मे जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में नर्सिंग छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
यह भी पढ़ें – उज्जैन: हेलमेट नहीं लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ा एक्शन, घर भेजे जा रहे चालान
फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है। छात्रों के जीवन से खिलवाड़ करना बहुत ही गलत है। ऐसे में ऐसी हरकतें जिम्मेदार लोगों की लापरवाही दर्शाता है। अब देखना यह है कि सरकार मामले को सीबीआई के हाथों सौंपती है या नर्सिंग छात्र संगठन को उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें – आशीष हॉस्पिटल के संचालक के बेटे डॉ. शिवकांत गुप्ता की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

