जबलपुर। देश के हैदराबाद शहर में वेटनरी की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसे जलाकर मार डालने की घटना के बाद से पूरा देश आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी पर लटकाने के लिए सड़कों पर उतर आया है।मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में भी आज मृत महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर एक विशाल केंडल मार्च निकाला गया।इस केंडल मार्च में बच्चे-महिला और बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए।मेडिकल कॉलेज से गढ़ा तक केंडल मार्च निकाला गया और उसके बाद दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।प्रदर्शन कर रहे लोगो ने सरकार से मांग की है महिलाओ के साथ इस तरह की घिनोनी करतूत करने वालो की सरेआम फाँसी देने की मांग की।आज किये गए इस प्रदर्शन के जरिये महिलाओ ने मांग की है जो भी इस तरह का अपराध करे वो बिल्कुल भी माफी योग्य नही है लिहाजा ऐसे अपराधियों के लिए फाँसी से कुछ भी सजा कम नही है।आज इस कैंडल मार्च में शामिल हुए महिलाएं-बच्चे और युवको ने एक साथ सरकार से मांग की है कि इस तरह के अपराधियों के लिए कड़ा कानून बनाया जाए।हम आपको बता दे कि बीते दिनों हैदारबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे जिंदा जला कर मार डाला था।
हैदराबाद में डॉ. प्रियंका की नृशंस हत्या के विरोध में प्रदर्शन
Written by:Mp Breaking News
Published:





