तेज रफ़्तार बस ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

गोसलपुर थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। 18 यात्रियों को गोसलपुर में इलाज चल रहा है, 21 को सिहोरा अस्पताल और गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को मेडिकल कालेज भिजवाया है।
Jabalpur accident

Jabalpur accident

कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे एनएच 30 पर हुई। बताया जा रहा है कि बस ने आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोसलपुर और सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 100 व निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को गोसलपुर, मेडिकल कॉलेज और सिहोरा में चल रहा इलाज 

जानकारी के मुताबिक कटनी से 50 से अधिक यात्रियों को लेकर जबलपुर तरफ आ रही बस जैसे ही गोसलपुर के पास पहुंची, उसी दौरान एनएच 30 हाइवे में गेंहू से भरा ट्रैक्टर भी गांंधीग्राम तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मारी जिससे कि ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया तो वहीं यात्रियों से भरी बस भी पलट गई। घटना के बाद चारों तरफ यात्रीयों की चीख पुकार मचने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बस में सवार लोगों को बाहर निकालना शुरू किया, साथ ही गोसलपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने गंभीर रूप से घायलों को सीधे मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जबकि 21 यात्रियों को सिहोरा अस्पताल भिजवाया गया।

बस चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

गोसलपुर थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। 18 यात्रियों को गोसलपुर में इलाज चल रहा है, 21 को सिहोरा अस्पताल और गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को मेडिकल कालेज भिजवाया है। बस से यात्रियों को निकालवाने के बाद क्रेन की मदद से बस को रोड से किनारे किया गया।

पुलिस ने बस जब्त कर मामला जांच में लिया 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 20 एसी 0372 गेहूं की बोरियां भरकर सिहोरा से गांधीग्राम जा रहा था। तभी पीछे से आई बस क्रमांक एमपी 20 पीए 9849 भी जबलपुर तरफ जा रही थी। वाहनों को ओवरटेक करने के प्रयाम में बस पीछे से ट्रैक्टर से जा टकराई। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घायलों के परिजनों को भी पुलिस ने जानकारी दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews