MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

जबलपुर में संदिग्ध युवक हिरासत में, खुद को बता रहा पाकिस्तान के कराची का निवासी, अटारी बॉर्डर से भारत आने की कही बात

व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध गतिविधियों के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा, कराची का निवासी और अटारी बॉर्डर से भारत आने की बात कह रहा युवक
जबलपुर में संदिग्ध युवक हिरासत में, खुद को बता रहा पाकिस्तान के कराची का निवासी, अटारी बॉर्डर से भारत आने की कही बात

जबलपुर। जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास मिले एक संदिग्ध युवक ने खुद को पाकिस्तान के कराची का रहने वाला बताया है। युवक अटारी बॉर्डर से भारत में दाखिल होने की बात भी कह रहा है। स्थानीय लोगों ने उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रांझी थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के बताए दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

व्हीकल फैक्ट्री के पास मौजूद स्थानीय लोगों की नजर युवक पर पड़ी थी। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद लोगों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान युवक ने अपने बारे में जो जानकारी दी, उसमें उसने खुद को कराची का रहने वाला बताया। उसने अटारी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करने की बात भी कही।

सूचना मिलने पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। युवक की वास्तविक पहचान क्या है और उसके कराची का निवासी होने तथा अटारी बॉर्डर से भारत आने की बात कितनी सही है, इसकी जांच की जा रही है।

अपडेट जारी है..

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
जबलपुर में संदिग्ध युवक हिरासत में, खुद को बता रहा पाकिस्तान के कराची का निवासी, अटारी बॉर्डर से भारत आने की कही बात