दूसरे कोरोना पॉजिटिव मृतक का मोक्ष संस्था ने किया अंतिम संस्कार

दूसरे कोरोना पॉजिटिव मृतक का मोक्ष संस्था ने किया अंतिम संस्कार

जबलपुर|संदीप कुमार|

शहर में आज कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण से दूसरी मौत हुई है। मृतक का नाम आर.के पांडेय है जो कि 61 साल के थे और विजय नगर मे रहते थे।स्व पांडे को कुछ दिन पहले ही मेडिकल के आईसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) में भर्ती किया गया था आज सुबह उनकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई।

मोक्ष संस्था ने किया अंतिम संस्कार-परिवार वालो में सिर्फ दो को अनुमति…..
स्व आर.के पांडे की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी एक बार फिर मोछ संस्था ने उठाई। मोक्ष के वलेंटियरो ने शव को चोहानी श्मशान घाट में लेकर पहुँचे जहाँ उनका हिन्दू रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर रही।अंतिम संस्कार के समय मृतक के परिजनों से उनके भाई मौजूद रहे।

बेटे-बेटी है जबलपुर (Jabalpur) से बाहर-
जानकारी के मुताबिक आर.के पांडे का बेटा स्वीजरलैंड में एवम बेटी विशाखापत्तनम में रहती है।जबलपुर में वो अपनी पत्नी के साथ रहा करते थे इसलिए दोनो बच्चे शामिल नही हुए लिहाजा मोछ संस्था ने उनका अंतिम संस्कार किया।इससे पहले भी संस्था महरूम शायदा बेगम को सुपर्दे खाक कर चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews