चीता पुलिस डकार गई चोरी का माल! चोरों के खुलासे के बाद जांच शुरू

चीता पुलिस डकार गई चोरी का माल! चोरों के खुलासे के बाद जांच शुरू

जबलपुर, संदीप कुमार| साहब हमने हनुमानताल में भी चोरी की थी पर चोरी का पूरा माल चीता में तैनात दो पुलिसकर्मियों को दे दिया था, ये खुलासा गोहलपुर थाना पुलिस की पूछताछ में चोरो ने किया है| चोरो के इस खुलासे के बाद से हनुमानताल में हड़कंप मच गया है| वही मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी ने सीएसपी गोहलपुर को जांच के आदेश दिए है साथ ही चीता मोबाइल में पदस्थ दोनो पुलिसकर्मियों को मोबाइल से हटा दिया गया है|

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े चोर बताई चीता की दास्तां
दरअसल, गोहलपुर थाना पुलिस ने बीते दिनों एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए लाखो रु के जेवरात के साथ दो चोरो को गिरफ्तार किया था | गोहलपुर पुलिस ने चोरो से की पूछताछ में खुलासा किया कि हनुमानताल थाना में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने चोरी का माल जिसे की उंन्होने चुराए थे वह उनसे लेकर बिना कार्यवाही के छोड़ दिए थे|

चीता मोबाइल में तैनात पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
गोहलपुर पुलिस के द्वारा हुए खुलासे के बाद चीता मोबाइल में पदस्थ दोनों पुलिसकर्मियों को एक्टिव ड्यूटी से हटाकर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है| एसपी के निर्देश पर गोहलपुर सीएसपी अभी जांच कर रहे हैं कहा जा सकता है कि जांच के बाद चीता मोबाइल में पदस्थ दोनों पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews