Jabalpur News- IAS के घर पुरानी साइकिल छोड़ नई ले उड़े चोर, मचा हड़कंप

IAS CYCLE

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे आईएएस (IAS) अधिकारियों के घर से भी चोरी करने से नही चूक रहे है। ताजा मामला जिले के गोरखपुर थाना क्षेत्र के कटंगा से सामने आया है, जहां एक शातिर चोर ने IAS जो कि जिले में अपर कलेक्टर (Additional Collector) है, के घर में खड़ी नई साइकिल (New Bicycle) ले उड़े और उसकी जगह एक पुरानी साइकिल (Old Bicycle) रख दी। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस (Jabalpur Police) साइकिल चोर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े… IAS डॉ. मसूद अख्तर का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव

घटना 31 दिसंबर और 1 जनवरी दरम्यानी रात की है। बंगले में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई जिसके फुटेज के आधार पर साइकिल चोर की तलाश की जा रही है। यहां कटंगा स्थित अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित (Additional Collector Harsh Dixit) के घर में एक शातिर चोर ने बड़ी होशियारी से अपनी पुरानी साइकिल उनके घर छोड़ी और वहां से नई साइकिल ले उड़े। हैरानी की बात तो ये है कि साइकिल के दोनों पहियों में हवा नहीं थी, बावजूद इसके चोर उसे पैदल लेकर वहां से चला गया।

साइकिल के चकों में नहीं थी हवा

चोर ने बड़े होशियारी से रात का फायदा उठाकर अपर कलेक्टर के बंगले के पास पहले तो अपनी पुरानी साइकिल खड़ी उसके बाद इतमिनान से गेट खोला और बंगले में रखी नई साइकिल को उठाकर बाहर किया और अपनी साइकिल गेट के अंदर करके फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बंगले के अंदर से जो साइकिल चोरी हुई है उसके दोनों पहियों में हवा नहीं थी, बावजूद चोर साइकिल अपने साथ ले गया।

आईएएस के घर चोरी थाना में हड़कम्प

आईएएस अधिकारी (IAS Officer) के बंगले से साइकिल चोरी होने के बाद गोरखपुर थाना में हड़कम्प मचा हुआ है और स्टॉफ आइएएस के बंगले में हुई साइकिल की अदला-बदली का पता लगाने का प्रयास कर आरोपी को पकड़ने में जुट गयी है।इस संबंध में गोरखपुर थाना प्रभारी का कहना है कि वे मामलें की जांच कर रही है और उक्त चोर का पता लगाने का पुर जोर प्रयास कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews