भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे को फोन पर गोली से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे को फोन पर गोली से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

जबलपुर, संदीप कुमार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंचल सोनकर (Senior BJP leader and former minister Anchal Sonkar) के बेटे राजा सोनकर को फोन पर गोली मार देने की धमकी मिली है।अज्ञात लोगों के द्वारा दी गई धमकी को पहले तो सभी ने नजरअंदाज कर दिया,पर एक क बाद एक जब दो से तीन बार धमकी देने वालो का फोन आया तो भाजपा नेता ने इसे गंभीरता से लिया लिहाजा इसकी एक लिखित शिकायत ओमती थाना (Omati Police Station) में दर्ज करवाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, भरतीपुर में रहने वाले पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के बेटे राजा सोनकर को  किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने राजा सोनकर की शिकायत पर मोबाइल ट्रेस कर आरोपित के बारे में पतासाजी कर ली है।पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि 30 जुलाई की रात पूर्व मंत्री के बेटे राजा सोनकर के मोबाइल में फोन आया। फोन करने वाले ने राजा को धमकी देते हुए उसे गोली मारने की बात कही है। कुछ देर बाद पुनः फोन आया और फिर वही धमकी दुहराई गई। मामले की शिकायत पर जांच शुरू की गई, जांच के दौरान पता चला कि फोन करने वाला अधारताल धनी की कुटिया के पास रहने वाला है। जब उसके घर का पता निकालकर पूछताछ की गई, तो जानकारी मिली कि आरोपित का नाम उमेश कुमार कसपरिया है। जो महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रहकर ड्राइवरी का काम करता है। आरोपित को गिरफ्तार करने टीम रवाना की जा रही है।गिरफ्तरी के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि आखिर व्यक्ति ने धमकी क्यो दी।हालांकि राजा सोनकर का कहना है कि वह किसी उमेश कुमार नाम के शख्स को नही जानता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews