ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, हंसते-खेलते परिवार के 4 सदस्यों की मौत

accident in itarsi

जबलपुर/संदीप कुमार

लॉक डाउन खुलने के बाद अपनी पत्नी और दो बच्चों को उनके नाना नानी के घर छोड़ने जा रहे जुझारी ग्राम निवासी अमर पटेल को शायद यह पता नहीं था कि कुछ ही देर बाद एक ट्रक यमराज के रूप में उसके परिवार के सामने खड़ा हो जाएगा। बाइक से जबलपुर की तरफ आ रहे अमर पटेल को पनागर के पास एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में गुरूवार रात ही मौके पर अमर पटेल की पत्नी और दो बच्चों ने दम तोड़ दिया वहीं शुक्रवार शाम इलाज के दौरान अमर पटेल की भी मौत हो गई। अचानक ही एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो जाने से ग्राम जुझारी में सन्नाटा पसरा हुआ है।

आपको बता दें कि गुरुवार की रात गोसलपुर थाना अंतर्गत ग्राम जुझारी में रहने वाले अमर पटेल अपनी पत्नी नंदिनी, बेटी अंशिका और बेटा अंशु को बाइक में लेकर जबलपुर अपने ससुराल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही अमर पटेल बरोदा चौराहे में पहुंचे वैसे ही तेज रफ्तार से भागते हुए एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को कुचल दिया।घटना में बाइक सवार चारों लोगों दूर जा गिरे। इस घटना में जहां कल ही 3 लोग की मौत हो गई थी तो वहीं आज शाम अमर पटेल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने पनागर में हुए हादसे को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इस पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन को सौंपी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews