जबलपुर में युवक को चाकू मारकर किया घायल, मामला दर्ज

jabalpur

Jabalpur News : जबलपुर के शक्ति नगर बदनपुर में एक शख्स को दूसरे शख्स को गाली देना इतना महँगा पड़ा की नितेश बर्मन ने नितिन पटेल नामक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी नितेश बर्मन फरार हो गया है। घायल नितिन किसी तरह गढ़ा थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने आरोपी नितेश बर्मन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

यह है मामला

बता दें कि घायल नितिन पटेल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ घर के पास आग जलाकर ताप ही रहे थे। इस दौरान आरोपी नितेश बर्मन आया और विवाद करने लगा तभी नितिन ने गाली देने से मना किया। लेकिन कुछ देर बाद नितेश बर्मन अपनी पत्नी के साथ आया और विवाद करने लगा। इसी दौरान नितेश बर्मन नितिन को चाक़ू मार दिया।

चाक़ू लगने से नितिन लहूलुहान हो गया। उसके साथियों ने किसी तरह पुलिस को फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी नितेश बर्मन फरार गया, घायल नितिन को इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया है। पुलिस ने मामला कायम नितेश की तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews