संदिग्ध हालत में पकड़ाए युवक-युवतियां,किराए के फ्लैट पर चल रही थी अवैध गतिविधियां

संदिग्ध हालत में पकड़ाए युवक-युवतियां,किराए के फ्लैट पर चल रही थी अवैध गतिविधियां

जबलपुर/संदीप कुमार

शहर के चौथा पुल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में स्थानीय लोगों की सूचना पर कैंट थाना पुलिस ने देर रात दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को मौके से चार लड़के और दो लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली। हालांकि कार्रवाई के दौरान एक लड़की पुलिस हिरासत से भागने में कुछ देर के लिए जरूर सफल हुई पर बाद में पुलिस ने बाद में उसे भी पकड़ लिया।

किराए का मकान लेकर रह रहे थे चारों युवक
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह फ्लैट विनोद कोहली का बताया जा रहा है जिसने इन चारों युवकों को किराए पर दिया था। लोगों का यह भी आरोप है कि फ्लैट मालिक ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए ही युवकों को किराए से अपना फ्लैट दे दिया। युवक आए दिन में फ्लैट में किसी न किसी लड़की को लेकर आते थे।

दबिश के दौरान पुलिस को फ्लैट से मिली शराब की बोतलें
स्थानीय लोगों की सूचना पर जब पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी तो वह चारों युवकों और दो युवतियों के साथ पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी मिली। बताया जा रहा है कि युवक युवती ने इस फ्लैट को अपनी अवैध गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया करते थे।

देह व्यापार की पुलिस ने जताई आशंका
कैंट थाना प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि हो सकता है कि युवक- युवती कुछ अवैध गतिविधियां यहां पर किया करते हैं, पर क्या वाकई में यहाँ देह व्यापार चल रहा था इसकी जांच की जाएगी। साथ ही फ्लैट मालिक से भी पूछा जाएगा कि आखिर उसने बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए इन युवकों को फ्लैट किराए पर क्यों दिया। बहरहाल पुलिस ने चारों युवक और दो युवतियों को हिरासत में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews