ग्रीन जोन में एक और कोरोना पॉजिटिव की एंट्री, प्रशासन में हड़कंप

ग्रीन जोन में एक और कोरोना पॉजिटिव की एंट्री, प्रशासन में हड़कंप

झाबुआ।

मध्यप्रदेश (madhypradesh)में कोरोना वायरस (corona virus)की रफ्तार धीमी होने का नाम नही ले रही है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास करके ग्रीन जोन वाले इलाकों में भी कोरोना तेजी से दस्तक दे रहा है। लॉकडाउन(lock down) के तीसरे फेज में ग्रीन जोन(green zone) के मध्यप्रदेश(madhypradesh) के झाबुआ जिले(jhabua district) में कोरोना (corona) का एक और पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात आई जांच रिपोर्ट में शहर का एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया। दो दिन पूर्व इसे संदिग्ध मानकर आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती कराया गया था। सेंपल लेने के बाद जांच के लिए भेजा गया, जिसमें यह पॉजिटिव पाया गया है। रविवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मारुती नगर केा कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। इससे पूर्व पेटलावद तहसील के नाहरपुरा की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसका उपचार झाबुआ चिकित्सालय में चल रहा है।

मध्य प्रदेश : रेड जोन वाले 9 जिले
– इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्व निमाड़ (खंडवा), देवास, ग्वालियर

ऑरेंज जोन वाले 19 जिले
खरगोन, रायसेन होशंगाबाद, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना,

ग्रीन जोन वाले 24 जिले
रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews