Hindi News

AIIMS Recruitment : 150 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 21 जनवरी से पहले करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
एम्स बिलासपुर और कल्याणी में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तारीख से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
AIIMS Recruitment : 150 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 21 जनवरी से पहले करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स बिलासपुर में ग्रुप A के अंतर्गत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी तक ऑनलाइन एवं 25 जनवरी तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

एम्स कल्याणी ने भी विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 45 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की  आधिकारिक वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर 21 जनवरी तक जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bilaspur AIIMS Recruitment 

कुल पद : 110

भर्ती विवरण

  • प्रोफेसर: 22 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर: 16 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 16 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 56 पद

आयु सीमा: प्रोफेसर: 58 वर्ष (प्रत्यक्ष), 56 वर्ष (प्रतिनियुक्ति), एसोसिएट/सहायक प्रोफेसर: 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2360 रुपये (GST शुल्क सहित) निर्धारित किया गया है वहीं एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 1180 रुपये (GST शुल्क सहित) जमा करना होगा। आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा, किसी भी स्थिति में शुल्क की वापसी नहीं की जाएगी। शुल्क का भुगतान NEFT के माध्यम से किया जा सकता है। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी: चयनित उम्मीदवार को 1.38 लाख से 2.20 लाख तक सैलरी मिलेगी।उम्मीदवार को 03 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे सक्षम प्राधिकारी के विवेक के अनुसार बढ़ाया/घटाया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके इसे पूर्ण रूप से भरकर एवं साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके निर्धारित पते पर भेज दें
  • उप निदेशक (प्रशासन), प्रशासनिक ब्लॉक, तीसरी मंजिल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कोठीपुरा, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश-174037″ के पते पर सायं 5 बजे तक अवश्य पहुंचा दें।
  • ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी तो ऑफलाइन आवेदन पत्र निर्धारित पते पर पहुंचने की लास्ट डेट 22 जनवरी 2025 तय की गई है।

KALYANI AIIMS Recruitment 

कुल पद: 45

आयुसीमा: जो कोई भी उम्मीदवार एम्स कल्याणी में इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता: उम्मीदवार जो कोई भी एम्स के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

सैलरी:  सैलरी के तौर पर 15,600 रुपये से 39,100 रुपये + ग्रेड पे 6,600 रुपये दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1000 रुपये। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं.

कैसे होगा चयन: इंटरव्यू (ऑनलाइन और ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड))
तिथि: 21 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025
समय: प्रातः 9:30 बजे से
स्थान: प्रशासनिक भवन, प्रथम तल, समिति कक्ष, एम्स कल्याणी, पिन कोड – 741245

https://www.aiimsbilaspur.edu.in/common/images/recruitment/8i5bbxqjAdvertisement%20Notice.pdf

https://aiimskalyani.edu.in/wp-content/uploads/2024/12/16.12.24_SR_Adverticement_.pdf

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews