Hindi News

बैंक ऑफ बड़ौदा में 418 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 37 साल, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा में 418 पदों के लिए निकाली गई भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन सकते है। आइए जानते हैं आयु सीमा, योग्यता और चयन प्रक्रिया समेत सारी डिटेल्स..
बैंक ऑफ बड़ौदा में 418 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 37 साल, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2026) पाने सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग में विशेषज्ञ अधिकारियों के लिए 418 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 30 जनवरी से जारी है और अंतिम तिथि नजदीक है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 19 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है। ध्यान रहे निर्धारित तारीक तक आवेदन करना आवश्यक है, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आईए जानते है आयु पात्रता और डिटेल्स……….

संगठन का नाम: बैंक ऑफ बड़ौदा

पद का नाम: विभिन्न IT पद (डेवलपर, इंजीनियर, एडमिनिस्ट्रेटर, आदि)

कुल पद: 418 पद

पदों का विवरण

  1. सीनियर मैनेजर – फुल स्टैक डेवलपर (JAVA) 28
  2. मैनेजर – फुल स्टैक डेवलपर (JAVA) 27
  3. ऑफिसर – फुल स्टैक डेवलपर (JAVA) 3
  4. सीनियर मैनेजर – फुल स्टैक डेवलपर (MERN) 20
  5. मैनेजर – फुल स्टैक डेवलपर (MERN) 34
  6. ऑफिसर – फुल स्टैक डेवलपर (MERN) 8
  7. मैनेजर – क्लाउड इंजीनियर 24
  8. ऑफिसर – क्लाउड इंजीनियर 11
  9. सीनियर मैनेजर – AI इंजीनियर 12
  10. मैनेजर – AI इंजीनियर 23
  11. ऑफिसर – AI इंजीनियर 4
  12. सीनियर मैनेजर – API डेवलपर 18
  13. मैनेजर – API डेवलपर 16
  14. ऑफिसर – API डेवलपर 4
  15. मैनेजर – नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर 13
  16. ऑफिसर – नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर 7
  17. मैनेजर – सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (Linux & Unix) 23
  18. ऑफिसर – सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (Linux & Unix) 6
  19. सीनियर मैनेजर – डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (SQL) 3
  20. सीनियर मैनेजर – डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (Oracle) 13
  21. मैनेजर – डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर 16
  22. ऑफिसर – डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर 5
  23. सीनियर मैनेजर – डेटा साइंटिस्ट 4
  24. मैनेजर – डेटा साइंटिस्ट 9
  25. सीनियर मैनेजर – डेटा इंजीनियर 5
  26. मैनेजर – डेटा इंजीनियर 8
  27. ऑफिसर – डेटा इंजीनियर 3
  28. सीनियर मैनेजर – फिनाकल डेवलपर 8
  29. मैनेजर – फिनाकल डेवलपर 19
  30. ऑफिसर – फिनाकल डेवलपर 5
  31. सीनियर मैनेजर – एंटरप्राइज आर्किटेक्ट 10
  32. सीनियर मैनेजर – स्टोरेज एडमिनिस्ट्रेटर और बैकअप 2
  33. मैनेजर – स्टोरेज एडमिनिस्ट्रेटर और बैकअप 6
  34. सीनियर मैनेजर – ETL डेवलपर 3
  35. मैनेजर – ETL डेवलपर 2
  36. मैनेजर – PostgreSQL एडमिनिस्ट्रेटर 2
  37. सीनियर मैनेजर – मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर 7
  38. मैनेजर – मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर 7

कितनी होनी चाहिए आयु-सीमा: 22 से 37 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग) होनी चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार तय की गई है। ऑफिसर पद (JMG/S-I) के लिए 22 से 32 साल, मैनेजर (MMG/S-II) पद के लिए 24 से 34 साल, सीनियर मैनेजर पद (MMG/S-III) के लिए 27 से 37 साल के बीच उम्र होनी चाहिए।

योग्यता: कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमसीए की डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क: जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: Rs. 850/-, एस/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/महिला: Rs. 175/-

कैसे होगा चयन : ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी: 48 हजार से 1.20 लाख के बीच वेतन दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथिायां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 30.01.2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 30.01.2026
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 19.02.2026
  • फीस पेमेंट की आखिरी तारीख: 19.02.2026
  • परीक्षा की तारीख: जल्द ही घोषित की जाएगी
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: जल्द ही घोषित की जाएगी
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews