Hindi News

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, बोले- धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए उठाए जाएंगे आवश्यक कदम

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना साहिब स्थित श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान रुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया और बिहार में रह रहे सिख समुदाय की विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत ​कराया।
सीएम सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, बोले- धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए उठाए जाएंगे आवश्यक कदम

बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरूआत हो चुकी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना साहिब स्थित ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु दरबार में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। जिसकी तस्वीरें सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी शेयर की है।

बात दें कि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सम्राट चौधरी को पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि, इस पवित्र जगह की पवित्रता और गुरु की कृपा ने मेरे मन को बहुत शांति दी, साथ ही इंसानियत की बिना स्वार्थ सेवा के लिए नई एनर्जी और प्रेरणा दी है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री के सामने रखीं अपनी मांगें

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार के सिख समुदाय की विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत ​कराया। कमेटी ने शिक्षा, रोजगार, धार्मिक स्थलों के विकास तथा सुरक्षा जैसे मुद्दों को सीएम के सामने रखा। इसके बाद कमेटी ने सीएम से मांग की है कि नई सरकार इन विषयों को गंभीरत से लेते हुए उनको पूरा करे।

सीएम सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन

सीएम सम्राट चौधरी ने कमेटी की मांगों को लेकर उनको आश्वासन दिया। उन्होंंने कहा कि सरकार सिख समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार सभी समुदायों के विकास के लिए समान रूप से कार्य करेगी। इसके अलावा सीएम ने यह भी कहा कि राज्य में शांति, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews