Hindi News

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है भर्ती, अच्छी मंथली सैलरी, 11 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

Written by:Pooja Khodani
Published:
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। नियत समय में शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है भर्ती, अच्छी मंथली सैलरी, 11 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

Bank of Baroda Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बीओबी ने बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 11 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा: आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए,  वहीं सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और युवा उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 65 वर्ष है।

क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज। पीएसयू बैंक से रिटायर्ड ऑफिसर जो चीफ मैनेजर की पोस्ट पर रह चुके हों, आवेदन कर सकते हैं। बैंकिंग में 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवार।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। नियत समय में शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

सैलरी : उम्मीदवारों को 1 वर्ष तक हर महीने 15,000 रुपए सैलरी दी जाएगी।

कहां करना है आवेदन : उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक – बैंक ऑफ बड़ौदा, साबरकांठा क्षेत्रीय कार्यालय, दूसरी मंजिल परफेक्ट एवेन्यू, शामलाजी हाईवे रोड, सहकारी जिन, हिम्मतनगर- 383001 के पते पर भेजना होगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews