Hindi News

सरकारी नौकरी: MCL ने निकाली 667 पदों पर भर्ती, 6 अप्रैल तक करें आवेदन

Published:
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया मार्च में शुरू होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
सरकारी नौकरी: MCL ने निकाली 667 पदों पर भर्ती, 6 अप्रैल तक करें आवेदन

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सिरदार समेत अन्य पदों पर भर्ती (MCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.mahanadicoal.in पर जाकर 6 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी से संबंधित अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। जिसमें रिक्त पदों से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी डिटेल में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 667 है। तीन बैकलॉग वैकेंसी है, ट्रांसलेटर के लिए एक और टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) के लिए दो पद खाली हैं। जूनियर ओवरमैन के लिए 192, माइनिंग सिरदार के लिए 448 और सर्वेयर के लिए 24 वैकेंसी है। कैंडिडेट्स को फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, PwBD, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता पात्रता अलग-अलग तय की गई है। जूनियर ओवरमैन पद के लिए उम्मीदवारों के पास माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा ओवरमैन योग्यता प्रमाण पत्र, फर्स्ट एड सर्टिफिकेट और गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। माइनिंग सिरदार पद के लिए 12वीं पास/ माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री होल्डर भी फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा वैध सिरदारशिप सर्टिफिकेट, फर्स्ट एड सर्टिफिकेट और गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। सर्वेयर पद के लिए 12वीं पास/3 वर्षीय माइनिंग डिप्लोमा या डिग्री होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं।

ट्रांसलेटर पद के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी और इंग्लिश में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास  हिंदी ट्रांसलेशन में डिप्लोमा होना भी जरूरी है।  टेक्नीशियन पैथोलॉजी पदों के लिए पैथोलॉजी में डिप्लोमा होल्डर फॉर्म भर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी को 3 साल और एसटी/एससी को 5 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। किसी प्रकार के पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी कोई प्रावधान नहीं होगा। इंग्लिश या हिंदी दोनों ही माध्यम में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो सेक्शन शामिल होंगे। सेक्शन ए में जनरल अवेयरनेस और  एप्टीट्यूड से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सेक्शन-बी टेक्निकल नॉलेज से संबंधित होगा। इसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे।

इतना होगा वेतन 

जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सिरदार  और टेक्नीशियन पैथोलॉजी पद पर नियुक्ति के बाद बेसिक पे 47,330 रुपये प्रतिमाह होगा। सर्वेयर पद पर नियुक्ति के बाद बेसिक पे 51,123 रुपये प्रतिमा होगा। ट्रांसलेटर पदों पर नियुक्ति के बाद बेसिक पे 41,966 रुपये प्रतिमाह होगा।

NOTICE 2026 (ENGLISH) 21022026
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews