बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 205 पदों (Project No. 2026-27/02) पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 थी। इस भर्ती के माध्यम से सिविल इंजीनियर, ऑफिसर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर समेत कई पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bank Of India Recruitment 2026

कुल पद: 205

पदों का विवरण
​

  • चीफ मैनेजर (Scale IV): 10 पद
  • ​सीनियर मैनेजर (Scale III): 49 पद
  • ​मैनेजर (Scale II): 118 पद
  • ​ऑफिसर (Scale I): 28 पद

​शैक्षणिक योग्यता: संबंधित स्ट्रीम में B.E./B.Tech, MCA, M.Sc या मास्टर डिग्री और पद के अनुसार आवश्यक अनुभव व सर्टिफिकेशन

आयु सीमा: पद के अनुसार 21 वर्ष से 42 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियम अनुसार ऊपरी आयु में छूट)। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए चुकाने होंगे। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1180 रुपए तय किया गया है। इसमें एप्लिकेशन फीस और इंटीमेशन चार्जेस दोनों हैं। (भुगतान मोड: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग)

वेतन : ​पद और ग्रेड के अनुसार बेसिक सैलरी 48,480 से 1,20,940 रुपए प्रति माह तक मिलेगा । इसके अलावा DA, HRA व अन्य भत्ते अलग से लागू होंगे।

  • जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I: 48480-85920 रुपए प्रति माह
  • मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II): 64820-93960 रुपए प्रति माह
  • मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III, (MMGS-III): 85920-105820 रुपए प्रति माह
  • सीनियर मैनेजमेंट स्केल-IV (SMGS-IV): 102300-120940 रुपए प्रति माह

चयन प्रक्रिया : स्क्रूटनी, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू

  • ​ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT):100 मिनट का पेपर (इंग्लिश लैंग्वेज – 25 अंक, प्रोफेशनल नॉलेज – 100 अंक)।
  • ​व्यक्तिगत साक्षात्कार: ऑनलाइन परीक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
  • ​दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल जांच।

कैसे करें आवेदन

  • ​सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई जानकारी भरें।​
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर फॉर्म भरें, लाइव फोटो और दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में भरी सभी जानकारी जांचकर सबमिट करें।

Bank Of India Recruitment Notification