MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

जबलपुर: थाना परिसर में मिला साढ़े 6 फीट का कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

जबलपुर के मदन महल थाना परिसर में साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा मिला। इसे पकड़कर बरगी के जंगल में छोड़ दिया गया है।
Jabalpur

जबलपुर के मदन महल थाना परिसर से सर्पमित्र ने साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा पकड़ा है। दरअसल, थाना परिसर में स्थित मंदिर के पीछे यह कोबरा बैठा हुआ था। इसे देखने के बाद पुलिसकर्मी और मौजूद लोग अलर्ट हुए और सर्प विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया गया।

थाना परिसर में कोबरा दिखने की की सूचना बनने के बाद सर पर विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

मंदिर में बैठा था

थाना परिसर में स्थित मंदिर में बैठे इस कोबरा को आरक्षक मुन्ना चौधरी ने देखा। इसके बाद तुरंत ही सर्प विशेषज्ञ को सूचना देकर बुलाया गया। सर्व मित्र ने बिना किसी नुकसान के सांप को पकड़ लिया। ये भी सामने आया कि गर्मी ज्यादा होने की वजह से ठंडक की तलाश में सांप थाना परिसर में आ गया होगा। उसने किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

बरगी के जंगल में छोड़ा

इस मामले में जानकारी देते हुए थाना एसआई सतीश सरांगी ने बताया कि सांप काफी बड़ा था। सर्प विशेषज्ञ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा है। यह जहरीला सांप है, जिसके काटने पर जहर नर्वस सिस्टम में फैलता है। इसे रेस्क्यू कर बरगी के जंगल में छोड़ दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
जबलपुर: थाना परिसर में मिला साढ़े 6 फीट का कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा