MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UKSSSC Scaler Recruitment: 200 पदों पर भर्ती, 63 हजार तक सैलरी, 22 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

UKSSSC Scaler Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से जारी, मिलेगी 63 हजार तक सैलरी
jobs

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर (समूह-ग / Group-C) के कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आधार के जरिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करके 22 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 26 और 27 अक्टूबर 2026 को करेक्शन विंडो उपलब्ध होगी।

UKSSSC Scaler Recruitment 2026

संगठन का नाम: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विभाग का नाम: उत्तराखंड वन विकास निगम

कुल पद : 200

पदों का विवरण

  • UR ( सामान्य): 105 पद
  • SC (अनुसूचित जाति): 39 पद
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 27 पद
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर): 21 पद
  • ST (अनुसूचित जनजाति): 08 पद

​शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान या गणित विषय के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

​आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान: पे लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित व OBC वर्ग के लिए शुल्क ₹300 और SC/ST/EWS/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹150 है।

​चयन प्रक्रिया: ​चयन दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) (जैसे दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद) उत्तीर्ण करनी होगी। शारीरिक परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (OMR आधारित) लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा, जिसमें गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 22 सितंबर 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026
  • ​आवेदन में संशोधन (Correction Window): 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026
  • ​शारीरिक परीक्षा (PST/PET): 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित
  • लिखित परीक्षा: घोषणा अलग से की जाएगी

 UKSSSC: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment/Advertisements” सेक्शन में “UKSSSC Group C Scaler 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए यूजर हैं, तो OTR (One Time Registration) पूरा करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जानकारी भरें।
  • मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट्स) निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान (UPI/Card/Net Banking) करें।
  • फॉर्म फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UKSSSC Scaler Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
UKSSSC Scaler Recruitment: 200 पदों पर भर्ती, 63 हजार तक सैलरी, 22 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News