MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CRPF ने निकाली 521 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी 

सीआरपीएफ ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन पोर्टल अक्टूबर में एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPF Recruitment 2026

सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती (CRPF Recruitment 2026) निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति सपोर्ट के कल 22 क्षेत्रों में नियुक्ति होने वाली है। महिला और पुरुष दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो 12 अक्टूबर सुबह 9:00 बजे खुलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 521 है। हेड कांस्टेबल जीडी के लिए 182 और कांस्टेबल जीडी के लिए 339 पर खाली हैं। जनरल, EWS और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

हेड कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल यूनिवर्सिटी से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास संबंधित स्पोर्ट्स की योग्यता भी होनी चाहिए। कांस्टेबल जीडी पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्पोर्ट्स योग्यता मानदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है।

निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है। जन्मतिथि 2 अगस्त 2003 से लेकर 1 अगस्त 2008 के बीच होनी चाहिए। पात्रता संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना पढ़ने की सजा दी जाती।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और सर्टिफिकेट के साथ बताए गए पते पर उपस्थित होना होगा। चयनित उम्मीदवारों को पीएसटी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेरिट लिस्ट  स्पोर्ट्स योग्यता विंडो में सबसे अधिक मेडल या पोजीशन प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

हेड कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। कांस्टेबल जीडी पदों पर नियुक्ति के बाद लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
CRPF ने निकाली 521 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी