MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UGC NET जून 2026 ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड, दिसंबर सेशन की तारीख भी घोषित 

यूजीसी नेट जून सेशन ई -सर्टिफिकेट एनटीए ने जारी कर दिया है। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 सेशन (UGC NET 2026) का ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून और 5 जुलाई को किया गया है।

ई- सर्टिफिकेट का इस्तेमाल जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए किया जाएगा। यदि इसे डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो उम्मीदवार एनटीए द्वारा गठित हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in भेजना होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर यूजीसी नेट जून 2026 ई-सर्टिफिकेट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर सर्टिफिकेट नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य में इस्तेमाल के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर सकते हैं।

दिसंबर 2026 सेशन की तारीख घोषित 

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की तारीख भी घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में 14 से 19 दिसंबर तक 6 दिनों तक होगा। इसमें दो पेपर्स शामिल होंगे। दोनों को मिलाकर 3 घंटे का समय मिलेगा। दोनों के बीच ब्रेक नहीं दिया जाएगा।

150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक 300 होंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान होगा। प्रश्नों की संख्या 50 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे। पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए सब्जेक्ट से जुड़ा होगा। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे। विषयवार शेड्यूल एनटीए जल्द ही जारी करेगा। अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
UGC NET जून 2026 ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड, दिसंबर सेशन की तारीख भी घोषित