इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स परीक्षा (ICAI CA Exam January 2027) जनवरी सेशन की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.icai.org/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी। बिना लेट फीस 16 नवंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उम्मीदवार 600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। ऐसे उम्मीदवार जो परीक्षा शहर, मीडियम और करेक्शन विंडो में बदलाव करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में 20 से लेकर 22 नवंबर तक बदलाव कर सकते हैं। भारतीय छात्रों के लिए सिंगल ग्रुप इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा की फीस 1500 रुपये निर्धारित की गई है। दोनों ग्रुप के लिए उम्मीदवारों को 2,700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फाउंडेशन कोर्स की फीस 1500 रुपये है। फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा दोनों ही हिंदी और इंग्लिश माध्यम में आयोजित की जाएगी।
सीए फाउंडेशन परीक्षा शेड्यूल
सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 3, 5, 7 और 9 जनवरी को किया जाएगा। पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। पेपर 3 और पेपर 4 का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। सीए इंटरमीडिएट सभी परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
सीए इंटर परीक्षा का शेड्यूल
सीए इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 का आयोजन 2, 4 और 6 जनवरी को किया जाएगा। ग्रुप 2 परीक्षा 8, 10 और 12 जनवरी को आयोजित की जाएगी। सभी पेपर्स की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट आईसीएआई सेल्फ सर्विस पोर्टल https://eservices.icai.org/पर जाएं।
- होमपेज पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन क्रेडेंशियल।
- यूजरनेम, रजिस्टर कोर्स और कन्वर्ट कोर्स क्रिएट करें।
- फोटो हस्ताक्षर और एड्रेस को अपडेट करें।
- आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। शुल्क का भुगतान करें और इसे जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।






