MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

NTPC Vacancy 2026: एनटीपीसी में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी1.20 लाख तक, जानें डिटेल्स

NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती,1.20 लाख तक महीने का वेतन, आवेदन करने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर, आइए जानते हैं आयु सीमा, योग्यता और चयन प्रक्रिया समेत अन्य जानकरी...
NTPC recruitment 2026

एनटीपीसी (NTPC Limited) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।  नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन ने असिस्टेंट ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन) के  15 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (Advt No. 12/26) जारी किया है। ​आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। ​आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NTPC Assistant Officer Recruitment 2026

​पद का नाम: असिस्टेंट ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन)

कुल पद: 15

पदों का विवरण

  • अनारक्षित (UR): 08 पद
  • ​अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 03 पद
  • ​अनुसूचित जाति (SC): 02 पद
  • ​अनुसूचित जनजाति (ST): 01 पद
  • ​ईडब्ल्यूएस (EWS): 01 पद

​शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक तथा न्यूनतम 60% अंकों के साथ मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता , विज्ञापन या पब्लिक रिलेशंस (PR) में 2-वर्षीय फुल-टाइम स्नातकोत्तर (PG) डिग्री या डिप्लोमा (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

​आयु सीमा: अधिकतम 29 वर्ष (5 अक्टूबर 2026 तक)। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट लागू है।

​वेतनमान: E0 ग्रेड (IDA पे स्केल) के तहत 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति माह का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य आकर्षक भत्ते भी दिए जाएंगे।

​आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC/EWS के लिए 500 रुपये शुल्क रखा गया है। SC/ST/PwBD/XSM और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

​चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार  के आधार पर किया जाएगा। जॉइनिग से पहले मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। जो एनटीपीसी मेडिकल बोर्ड/ऑफिसर के जरिए किया जाएगा।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट
  • स्पेशलाइजेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट
  • कंसोलिडेटेड मार्कशीट/ट्रांसक्रिप्ट/सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र एससी/एसटी/ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस
  • ओबीसी- एनसीएल सर्टिफिकेट सेंट्रल फॉर्मेट में।
  • ईडब्ल्यूएस सैंडिडेट्स को इनकम और एसेट सर्टिफिकेट तय फॉर्मेट में लगाना होगा। यह वित्त वर्ष 2026-27 का वैलिड होगा।

Ntpc Assistant Officer Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
NTPC Vacancy 2026: एनटीपीसी में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी1.20 लाख तक, जानें डिटेल्स - MP Breaking News