MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Transfer News: पुलिस विभाग में फेरबदल, 22 SI-ASI के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

देहरादून में पुलिस विभाग में फेरबदल, 22 सब इंस्पेक्टर और अपर उपनिरीक्षकों के तबादले, सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Transfer 2026

उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। SSP के निर्देश पर 19 उपनिरीक्षक (Sub Inspector) और 2 अपर उप निरीक्षक नागरिक (Additional Sub Inspector) समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है।

सूची के मुताबिक, उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, उप निरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार, उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेल नगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन भेजा गया है।

राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है। प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।

सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है। वहीं सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर तैनाती दी गई है।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।  अजय प्रकाश भट्ट जिन्हें पूर्व में विकासनगर से कैंट तबादला किया गया था। उस आदेश को अब निरस्त कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Transfer News: पुलिस विभाग में फेरबदल, 22 SI-ASI के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट - MP Breaking News