भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई ने फिजिकल, केमिकल और लाइफ साइंसेज क्षेत्र में जूनियर रिसर्च फैलोशिप पदों पर भर्ती (BARC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://barc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 105 है। आवेदन करने के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD/महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के जरिए फीस पेमेंट की अनुमति होगी। अन्य किसी भी मोड को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन करने की अनुमति होगी। वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें
योग्यता और आयु सीमा
जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी सीएसआईआर नेट फैलोशिप, जीईएसटी, गेट (फिजिक्स/ केमिस्ट्री/लाइफ साइंसेज/बायोटेक्नोलॉजी), डीबीटी जेआरबी बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट, आईसीएमआर जेआरएफ टेस्ट/आईसीएआर सीआरएफ टेस्ट और JGEEBILS में से किसी एक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता की डेडलाइन 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास बीएससी/एमएससी/बीएसएमएस की डिग्री होना भी अनिवार्य है।
1 अगस्त 2026 तक निर्धारित आयु सीमा कम 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। ओबीसी को 3 साल, एससी एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया:- उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिसका आयोजन जून-जुलाई 2026 में हो सकता है। जिसकी तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। यदि साक्षात्कार में दो या इससे अधिक उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो इसके लिए एमएससी या बीएससी में प्राप्त स्कोर को भी देखा जाएगा।
वेतन:- नियुक्ति के बाद 2 साल तक की अवधि के लिए 37,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। तीसरे साल पद को सीनियर रिसर्च फैलोशिप में अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके बाद 42,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। फैलोशिप की अवधि 5 साल होगी। इसके अलावा हर साल 60,000 रुपये बुक अलाउंस के साथ कंटिंजेंसी ग्रांट भी मिलेगा।
vacancy9