पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर मंगलवार से शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://bankofbaroda.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी कैंडीडेट्स को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 2700 है। वैकेंदि को स्टेट और केंद्र शासित वाइज विभाजित किया गया है। जनरल के लिए कुल 941 पद खाली हैं। वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए 258, ओबीसी के लिए 811, एसटी के लिए 278 और एससी के लिए 412 वैकेंसी हैं। बाकी पद यूपीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए रिजर्व किए गए हैं।
फॉर्म भरने के लिए एससी/एसटीकैंडीडेट्स को किसी प्रकार की शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस 400 रुपये। जरनल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये हैं।
कौन भर सकता है फॉर्म?
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। एनएटीएस/एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु 1 नवंबर 2025 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम सीमा 28 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वरसग और पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन जानें
उम्मीदवारों का चयन लिखित, परीक्षा दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चार सेक्शन शामिल होंगे- जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्वांटिटी एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज और जनरल इंग्लिश। प्रत्येक सेक्शन 25 अंक का होगा, जिसमें 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। इंग्लिश को छोड़कर सभी प्रश्न पत्र इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। इसके बाद लोकल लैंग्वेज परीक्षा आयोजित की जाएगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमा स्टाइपेंड किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन में जाकर “Current Opportunities” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर अप्रेंटिस भर्ती का ऑप्शन दिखेगा। एनटीएस/एनएपीसी के तहत अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें। शुल्क भुगतान करें। एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिन्ट करके अपने पास रख सकते हैं।





