बिहार टेक्निकल सर्विस कमिशन ने लैबोरेट्री अस्सिटेंट पदों पर भर्ती (BTSC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन 6 अप्रैल से शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bihar.gov.in पर जाकर 6 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे संबंधित शॉर्ट बीटीएससी ने जारी कर दिया है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी होगा। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध होगी इसलिए आवेदन से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या को 1091 है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को ₹100 शुक्ल का भुगतान करना होगा। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई। उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से साइंस के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य। इसके अलावा उनके पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री योग्यता भी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। ओबीसी/ईबीसी और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 है। एससी/एसटी (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।
कितने पद खाली?
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड आईटी)- 252
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)- 166
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (सिविल इंजीनियरिंग/रुरल इंजीनियरिंग)- 166
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)-166
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (साइंस)-164
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)- 146
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (केमिकल इंजीनियरिंग)- 2
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग)- 2
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (सेरेमिक इंजीनियरिंग)- 2
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/ मैकेनिकल डीजल)- 4
- लैबोरेट्री अस्सिटेंट (एग्रीकल्चर एंड मशीनरी)- 1
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में संबंधित टेक्निकल क्षेत्र और जनरल नॉलेज से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें बताए गए एड्रेस पर ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।
आवेदन के लिए स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद “Recruitment” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 का विज्ञापन नजर आएगा।
- इसे अच्छे से पढ़ें और अप्लाई ऑनलाइन के लिए पर क्लिक करें।
- नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- जरूरी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
- दस्तावेज, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ को अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।