पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Canara Bank Recruitment) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.canarabank.com/ पर जाकर 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है, जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।
आवेदन करने के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/आईएमपीएस/कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के जरिए फीस पेमेंट किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
कितनी है वैकेंसी?
रिक्त पदों की संख्या कुल 3500 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 1541, ईडब्ल्यूएस के लिए 335, ओबीसी के लिए 845, एसटी के लिए 226 और एससी के लिए 553 पद खाली हैं। बाकी पद PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व किए गए हैं। मध्य प्रदेश में रिक्त पदों की संख्या 110 है। सबसे ज्यादा वैकेंसी कर्नाटक में है, कुल 581 पदों पर भर्ती होने वाली है। जबकि तमिलनाडु में 391 और उत्तर प्रदेश में 409 पद खाली हैं। वही महाराष्ट्र में 205, केरल में 240 और आंध्र प्रदेश में 247 वैकेंसी है।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 1 जनवरी 2013 से लेकर 1 सितंबर 2026 तक ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार जो लोकल लैंग्वेज से संबंधित कक्षा 10वीं और 12वीं स्टैंडर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं, उन्हें लोकल लैंग्वेज टेस्ट से नहीं गुजरना होगा। बाकी उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन के दौरान लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी होगा।
आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 सितंबर 1998 से लेकर 1 सितंबर 2006 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी केउम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे राज्यवार कक्षा बारहवीं या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को NATS पर जाकर पंजीकरण करना होगा। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।