Hindi News

CBI ने निकाली बंपर भर्ती, 4500 पद खाली, ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, 23 जून तक करें आवेदन, जानें सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन 

Published:
सीबीआई ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। आवेदन शुरू हो चुके हैं। इससे पहले पात्रता, वेतन और अन्य महत्वपूर्ण को जानना जरूरी होता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CBI ने निकाली बंपर भर्ती, 4500 पद खाली, ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, 23 जून तक करें आवेदन, जानें सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन 

पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 7 जून यानी आज से शुरू हो चुकी है। 23 जून 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसीलिए सभी उम्मीदवारों को इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों (CBI Recruitment 2025) की संख्या कुल 4500 है।  जनरल के लिए 1944, एससी के लिए 688, एसटी के लिए 382, ओबीसी के लिए 1036 और ईडब्ल्यूएस  के लिए 450 पद रिजर्व किए गए हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु समेत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित सीबीआई के ब्रांचों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। क्षेत्रवार वैकेंसी की जानने के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

इतनी लगेगी फीस

उम्मीदवार 25 जून 2025 तक शुल्क का भुगतान कर पाएंगे। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये+ जीएसटी है। महिला/एससी/एसटी/ ईडब्ल्यूएस की 600 रुपये+जीएसटी है। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 800 रुपये+जीएसटी का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया और वेतन

ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को 15000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। किसी प्रकार का भत्ता या लाभ नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित होगी। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

सीबीआई अप्रेंटिस पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र के क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

ये रहा नोटिफिकेशन 

07.06.2025-apprentice-notification-FY-2025-26-copy-_0
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !