Hindi News

CGPSC Job 2025 : महिला एवं बाल विकास विभाग में 55 पदों पर भर्ती, 8 नवंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरिटेंडेंट के 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।
CGPSC Job 2025 : महिला एवं बाल विकास विभाग में 55 पदों पर भर्ती, 8 नवंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

CGPSC Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरिटेंडेंट के 55 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 8 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते है।ध्यान रहे इस भर्ती के लिए  केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे।किसी भी प्रकार के मैनुअल या डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।चयन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

CGPSC Recruitment 2025

कुल पद: 55

आयु सीमा: आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य की महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्गों के लिए शासन के नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान है।

योग्यता: समाज कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या विधि (Law) विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है।

कब होगी परीक्षा : परीक्षा की संभावित तिथि 18 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्र मुख्य रूप से रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में बनेंगे।

आवेदन शुल्क : शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सशुल्क त्रुटि सुधार का मौका 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 14 नवंबर रात 11:59 बजे तक दिया जाएगा। सुधार के लिए ₹500 का शुल्क तय किया गया है।सुधार केवल एक बार ही किया जा सकेगा। अभ्यर्थी केवल लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल निवासी और नि:शक्तजन/भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रविष्टियों में ही सुधार कर पाएंगे।

चयन प्रक्रिया: पहले चरण में 300 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसमें छत्तीसगढ़ से जुड़ा सामान्य ज्ञान, बाल विकास, पोषण, बाल संरक्षण और संबंधित क़ानूनों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण होगा जिसमें 30 अंकों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) होगा। दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

CGPSC: कोर्ट मैनेजर के लिए 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

  • माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में कोर्ट मैनेजर के 22 पद के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) ने अपने वेबसाइट में 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।
  • कोर्ट मैनेजर पद के लिए योग्यता और अनुभव अंतर्गत अभ्यर्थी को भारत में यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर या सामान्य प्रबंधन में उन्नत डिप्लोमा के साथ स्नातक की डिग्री, सिस्टम और प्रक्रिया प्रबंधन में 5 वर्ष का अनुभव या प्रशिक्षण अथवा आईटी सिस्टम प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन में 5 वर्ष का अनुभव या प्रशिक्षण, हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ राज्य की आधिकारिक भाषाओं में उत्कृष्ट संचार कौशल, उत्कृष्ट सामाजिक कौशल, उत्कृष्ट कंप्यूटर अनुप्रयोग कौशल, कानून के क्षेत्र में योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

https://psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_SUPERINTENDENT_2025_07102025.PDF

https://psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADVT_CME_25092025.PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews