डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अंतर्गत आने वाले RCI ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (DRDO Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://drdo.gov.in पर जाकर 1 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 195 है। जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 50, टेक्नीशियन यानि डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 30 और ट्रेड अप्रेंटिस यानी आईटीआई के लिए 115 पद खाली हैं। सभी के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को NATS 2.0 पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें
कौन कर सकता है आवेदन?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस/मैकेनिकल/ केमिकल/ मेटालर्जिकल/ सेफ्टी/एयरोनॉटिकल/ एयरोस्पेस या सिविल इंजीनियरिंग में बी और बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिसशिप पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास फिटर/ वेल्डर/टर्नर/मशीनीस्ट/मैकेनिक डीजल/इलेक्ट्रॉनिक/मैकेनिक/ इलेक्ट्रीशियन/सीओपीए/ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल/ग्राइंडर किसी भी एक में आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों का ग्रेजुएट, डिप्लोमा या आईटीआई ट्रेड में 70% अंक या 7.5 CGPA होना अनिवार्य है।जिन उम्मीदवारों ने 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में ग्रेजुएट/ डिप्लोमा या आईटीआई पास किया है, वे ही फॉर्म भर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा या आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। जिसकी जानकारी ईमेल आईडी के जरिए दी जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू या दस्तावेज सत्यापन होगा। इस दौरान उम्मीदवारों बताए गए पते पर जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित होना होगा। वहीं ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।